छत्तीसगढ़ प्रदेश: हजारों महिलाओं ने राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों के काफिले को घेर लिया, पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

बिलासपुर: रविवार को कोरबा से एक महत्वपूर्ण खबर आई।लगभग 300 करोड़ से अधिक फ्लोरा मैक्स ठगी के मामले में धरना दे रही सैकड़ों महिलाओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को हजारों महिलाओं ने घेर लिया, एक सूत्र ने बताया। दोनों मंत्री तानसेन चौक से लगभग 200 मीटर दूर वाल्मीकि आश्रम में चल रहे गौरा गौरी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर हजारों महिलाओं ने हल्ला बोलते हुए उन्हें लगभग 45 मिनट तक रोक दिया गया। फिर आनन फानन में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को बाहर निकाला, फिर दोनों मंत्रियों को उनके बीच में फंसे हुए निकालकर उनकी गाड़ी तक ले जाया गया और फिर वहां से रवाना किया गया।

Leave a Comment